तेलंगाना ही नहीं दूसरे राज्यों में भी KTR के प्रयासों की सराहना करते हैं उद्योगपति: बीके गोयनका

हैदराबाद में मंत्री केटीआर ने वेलस्पन वर्ल्ड के चेयरमैन बीके गोयनका के साथ गुरुवार को सिंटेक्स बीएपीएल लिमिटेड इकाई का शिलान्यास किया। यह इकाई 350 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जा रही है, जिससे 1000 युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। इस मौके पर बोलते हुए गोयनका ने कहा कि तेलंगाना ही नहीं राज्य के बाहर भी पूरा उद्योग आईटी मंत्री केटी रामा राव के प्रयासों को सराहना करता है।

तेलंगाना सरकार और मंत्री केटीआर के प्रयासों की सराहना करते हुए वेलस्पन वर्ल्ड के चेयरमैन बीके गोयनका ने कहा कि तेलंगाना उद्योग अनुकूल नीतियों के चलते आद्योगिक क्षेत्रों को विकास हो रहा है। गोयनका ने कहा, "मैं यहां की राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं जानता, लेकिन उद्योग जगत की ओर से उद्योग मंत्री केटी रामाराव पूरे भारत में किसी भी अन्य उद्योग मंत्री से ज्यादा जाने जाते हैं। हम तेलंगाना के औद्योगिक माहौल में अपना विश्वास और भरोसा चुनते हैं और यहां के औद्योगिक विकास का श्रेय रामा राव को जाता है।"

BK Goenka appreciate KTR efforts

उद्योगपति गोयनका ने वर्ष 2018 में दावोस में मंत्री केटीआर के साथ हुई एक बातचीत को याद करते हुए बताया कि पहले गुजरात में अपना फ्लोरिंग प्लांट स्थापित करने की योजना थी। लेकिन मंत्री रामा राव से मुलाकात के बाद प्लांट तेलंगाना में आ गया। जबकि सिंटेक्स संयंत्र कर्नाटक में स्थापित किया जाना था, लेकिन आज ये भी तेलंगाना में है, जो कि मंत्री केटी रामा राव और उनके प्रयासों के वजह से संभव हो पाया है।

गोयनका ने कहा, "तीन साल से भी कम समय में मंत्री केटीआर ने हमसे तीन बार मुलाकात की। इससे यह भी पता चलता है कि वे राज्य में औद्योगिक विकास के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं। पिछली बार जब मंत्री के साथ बैठक हुई थी, तो 1,200 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया गया था। हम पिछले ढाई साल में 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुके हैं। अब हमारी इस क्षेत्र में अगले तीन से चार वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है। इससे प्रत्यक्ष रूप से 20,000 नौकरियां और अप्रत्यक्ष रूप से 30,000 नौकरियां पैदा होंगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+