इंडोनेशिया की राजदूत इना हगनिंग्यास कृष्णमूर्ति से सीएम मनोहर लाल खट्टर की मुलाकात, कारोबार बढ़ाने पर बल
इंडोनेशिया की राजदूत से सीएम मनोहर लाल खट्टर की मुलाकात, कारोबार बढ़ाने पर बल
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बुधवार को भारत में इंडोनेशिया की राजदूत इना हगनिंग्यास कृष्णमूर्ति ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच कई वर्षों से घनिष्ठ सांस्कृतिक और वाणिज्यिक संपर्क रहे हैं। उन्होंने इंडोनेशिया से विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाशने और सहयोग करने पर बल दिया। चंडीगढ़ में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई, जिसमें हरियाणा में इंडोनेशिया के कारोबार को बढ़ावा देने पर बल देने के संबंध में चर्चा हुई।

इंडोनेशिया के राजदूत ने हरियाणा और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की। इंडोनेशिया की राजदूत कृष्णमूर्ति ने कहा कि हम हरियाणा को इंडोनेशिया में फार्मा, एफएमसीजी, मेडिकल और अन्य कमोडिटी जैसे क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हैं ताकि हम आपसी विकास के लिए इन क्षेत्रों के विकास में तेजी ला सकें।
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बी2बी, जी2जी, बी2जी आदि व्यवसायों के विभिन्न मॉडलों में से हम हरियाणा में एच2एच यानी हार्ट टू हार्ट मॉडल से काम करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कृष्णमूर्ति को आश्वासन दिया कि निवेश के अन्य क्षेत्रों की खोज की संभावनाओं पर भी दोनों ओर से प्रशासनिक स्तर पर बैठकों में चर्चा की जाएगी। उन्होंने इंडोनेशिया को कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव उत्सव और सूरजकुंड में क्राफ्ट मेले का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।












Click it and Unblock the Notifications