ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले BJD की अहम बैठक, 2024 के चुनावों रणनीति पर हुई चर्चा
ओडिशा में बीजेडी सरकार ने आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में बीजेडी संगठन की बैंठकें की जा रही हैं। जिनमें पटनायक सरकार के कार्यों को जन- जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी तरीका अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस हफ्ते जिले भर के आदिवासी इलाकों में बीजद नेता दिब्या शंकर मिश्रा और ईश्वर पाणिग्रही के साथ-साथ जिला बीजद अध्यक्ष झिना हिकाका की मौजूदगी में बैठकें शुरू हुईं, जिसमें पार्टी नेताओं ने कैडरों को सशक्त बनाने और आगामी चुनाव के लिए जनता का समर्थन हासिल करने के लिए तीन महीने की व्यापक रणनीति की रूपरेखा तैयार की।
आगामी चुनाव को लेकर बीजेडी की कोरापुट जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें हुईं। जिसमें कई विधानसभा क्षेत्रों के बीजेडी नेता शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठकों इस बात जोर दिया गया कि विधानसभा चुनाव की की रणनीति क्या होगी और चुनावी अभियान के दौरान सरकार के कार्यों को कैसे प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखा जाएगा।

मीटिंग में बीजेडी कार्यकर्ताओं ने अपने सामने आने वाली जमीनी स्तर की चुनौतियों को भी साझा किया। इसके अलावा बीजेडी के वरिष्ठ नेताओं और जन प्रतिनिधियों से आदिवासी क्षेत्रों का दौरा करने में अधिक सक्रियता दिखाने का आग्रह किया गया। इसके अलावा बैठक में कोटपाड, कोरापुट, लक्ष्मीपुर, पोट्टांगी और जेपोर जैसे प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी अभियान पर चर्चा हुई। इसके अलावा इन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी नेताओं ने कैडरों को मजबूती देने के लिए अक्टूबर से दिसंबर तक घर-घर सर्वेक्षण, हर गांव में बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया।
बीजद की अहम बैठक को लेकर पार्टी के प्रदेश सचिव ईश्वर पाणिग्रही ने कहा, "हमने कोरापुट और मलकानगिरी जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अपना अभिविन्यास कार्यक्रम पूरा कर लिया है। आने वाले दिनों में गतिविधियाँ योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगी। बीजीडी कार्यकर्ता लोगों तक प्रभावी तरीके से अपनी पहुंच बनाने का प्रयास जारी रखेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications