"मैं एक मुख्यमंत्री हूँ, क्या मैं भाग जाऊँगा?": अवैध खनन मामले में ED के तलब करने पर हेमंत सोरेन

रांची,22 नवंबर- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने से पहले विधायकों को छापेमारी की चेतावनी दी. हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष सरकार गिरने की साजिश कर रह

रांची,22 नवंबर- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने से पहले विधायकों को छापेमारी की चेतावनी दी. हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष सरकार गिरने की साजिश कर रहा है, जिसे हम नाकाम करेंगे. उन्होंने कहा कि आज मुझे ईडी के दफ्तर में जाना है. राज्य में अवैध खनन की जांच ईडी कर रही है. उस संदर्भ में मुझे तलब किया है. इस संबंध में मैंने एक पत्र ईडी को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है.

hemant

हेमंत सोरेन ने कहा कि जब से एजेंसी जांच कर रही है, जो आरोप लगे हैं वो कहीं से संभव प्रतीत नहीं होते. कहीं न कहीं एजेंसियों को जांच करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय या ठोस आरोप लगाना चाहिए. मैं सीएम हूं जिस प्रकार से तलब करने का कार्रवाई चल रही है, लग रहा है कि हम देश छोड़कर भागने वाले लोग हैं. मुझे नहीं लगता है कि व्यापारियों को छोड़कर कोई नेता देश से भागा होगा.

बता दें ईडी ने सोरेन को राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए तलब किया है. सोरेन को शुरू में तीन नवंबर को ईडी द्वारा बुलाया गया था, लेकिन वह आधिकारिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए थे और उन्हें गिरफ्तार करने की भी चुनौती दी थी. इसके बाद उन्होंने समन को तीन सप्ताह के लिए टालने का अनुरोध किया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+