चुनावी बांड बिक्री के 28वें चरण में तेलंगाना का हैदराबाद रहा अव्‍वल, 377 करोड़ की हुई बिक्री

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा वहीं राज्‍य में चुनावी बांड बिक्री के 28वें चरण की 10 दिनों की अवधि के दौरान 2,012 चुनावी बांड बेचे गए। जिनकी कुल कीमत 1,148.38 करोड़ थी।

electoral bond sale

बता दें 29 सितंबर को केंद्र सररकार ने चुनावी बांड की 28 वीं किश्‍त को जारी करने की परमीशन दी थी। जिसे 4 से 13 अक्टूबर के बीच 10 दिनों की अवधि के लिए खोला गया। ऐसे ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले ये कवायद की गई है।

इन 10 दिनों में तेलंगाना के हैदराबाद में सबसे अधिक 377 करोड़ रुपये के चुनावी बांड की बिक्री हुई और बांड बिक्री के बारे में हैदराबाद ने बाजी मार ली।

वहीं राष्‍ट्रीय आंकड़ों के अनुसार बीते 10 दिन के दौरान देश भर में कुल 2,012 चुनावी बांड बेचे गए, जिनकी कुल राशि 1,148.38 रुपये करोड़ थी

गौरतलब है कि 28वें चरण की बिक्री के दौरान ब्रांच के अनुसारऔर प्राइज कैटेगरी के अनुसार चुनावी बांड बेचे गए आरटीआई क्वेरी के आंकड़ों के अनुसार हैदराबाद 404 बांडों की बिक्री के लिस्‍ट में नवंर वन पर है, जिसकी धनराशि 377 करोड़ रुपये है, जिसका उच्चतम मूल्य 1 करोड़ रुपये है।

मजेदार बात ये है कि तेलंगाना समेत अन्‍य तीन चुनावी राज्‍य राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश में 1,000 और 10,000 रुपये के बांड को कोई लेने वाला नहीं था।

एसबीआई की हैदराबाद मेन ब्रांच, जो बांड की बिक्री हुई जिसमें 1 लाख प्राइज के तेरह बांड बेचे गए, 10 लाख रूपये मूल्यवर्ग के 15 बांड, और 1 करोड़ मूल्‍य के 376 बांड बेचे गए। 377 करोड़ रुपये की कुल बिक्री में से 376 करोड़ रुपये अंतिम कैटेगरी से आए। हैदराबाद ब्रांच में नकदीकरण की संख्या कम देखी गई, केवल 83.63 करोड़ रुपये के 182 बांड भुनाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+