हाईवे परियोजनाएं: केंद्र सरकार ने तेलंगाना के साथ भेदभाव किया
केंद्र सरकार ने तेलंगाना में 37,069 करोड़ रुपये की लागत की 71 राजमार्ग परियोजनाओं का ऐलान किया था, लेकिन अब तक केवल 2,580 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं। इसका खुलासा केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को संसद में किया।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए एक मिशन शुरू किया है। जिससे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे पड़ोसी राज्यों के बीच सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि, तेलंगाना को 71 परियोजनाएं मिली थीं, जिनकी कुल स्वीकृत लागत 37,069 करोड़ रुपये थी।जिसकी 1,958 किमी की लंबाई शामिल थी। हालांकि, इस साल 30 जून तक इन परियोजनाओं के लिए केवल 2,580 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
वहीं पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में केंद्र सरकार ने 2,586 किलोमीटर की लंबाई वाली 37,220 करोड़ रुपये की 96 परियोजनाओं को मंजूरी दी थीं। आंध्र में इन परियोजनाओं पर 5,736 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
इसके अलावा, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), यातायात की मात्रा, प्राथमिकता और संसाधन उपलब्धता जैसे कारकों के आधार पर, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु को भी राष्ट्रीय राजमार्ग विकास में अपना हिस्सा मिला है।












Click it and Unblock the Notifications