CM Hemant Soren: नक्सलियों के गढ़ में पहुंचे हेमंत सोरेन, 3 दशक बाद किसी CM को आई बूढ़ा पहाड़ की याद

सुरक्षाबलों ने तीन विशेष अभियानों के माध्यम से ‘बूढ़ा पहाड़’ क्षेत्र को माओवादियों की जकड़ से मुक्त कराया था। अभियान अप्रैल 2022 में शुरू किए गए थे।

Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कभी माओवादियों का गढ़ रहे बूढ़ा पहाड़ का दौरा किया। ऐसा करने वाले वे झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा यह क्षेत्र तीन दशक तक माओवादियों का गढ़ रहा था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे उनके नियंत्रण से मुक्त कराया।

अधिकारियों ने बताया कि सोरेन दोपहर को इस पहाड़ी पर पहुंचे। यहां अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अब अपना कैंप बना लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह लातेहार और गढ़वा जिलों के साथ ही 'बूढ़ा पहाड़' के लिए भी कुछ कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगे। 'बूढ़ा पहाड़' झारखंड की राजधानी रांची से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सुरक्षाबलों ने तीन विशेष अभियानों के माध्यम से 'बूढ़ा पहाड़' क्षेत्र को माओवादियों की जकड़ से मुक्त कराया था। अभियान अप्रैल 2022 में शुरू किए गए थे। इन अभियानों के दौरान कुल 14 माओवादियों को मार गिराया गया जबकि 590 अन्य को या तो पकड़ लिया गया या फिर उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+