हेमंत सोरेन- राज्य में सक्रिय है PIL गिरोह, चल रही है सरकार को तोड़ने की साजिश
रांची, 09 नवंबर- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष सरकार तोड़ने की साजिश में जुटा है। विपक्षियों को यह पच नहीं रहा कि एक आदिवासी भी इतने अच्छे ढंग से राज्य चला सकता है। उन्होंने कहा कि स
रांची, 09 नवंबर- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष सरकार तोड़ने की साजिश में जुटा है। विपक्षियों को यह पच नहीं रहा कि एक आदिवासी भी इतने अच्छे ढंग से राज्य चला सकता है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और इतने षड्यंत्र के बावजूद हम विचलित नहीं हैं। भ्रष्टाचार के जो आरोप मुझ पर लगाए जा रहे थे, उसे सुप्रीम कोर्ट ने भी निरस्त कर दिया।

तीन घंटे जमशेदपुर में रहे मुख्यमंत्री
उन्होंने ये बातें सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टूपुर गोपाल मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने 2320 करोड़ की 230 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही 245 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस दौरान गोपाल मैदान में नेताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ थी। सीएम तीन घंटे जमशेदपुर में रहे।
मुख्यमंत्री ने मधु कोड़ा का भी किया बचाव
सीएम ने मधु कोड़ा का बचाव करते हुए कहा कि उन पर चार हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया गया, परंतु कुछ भी साबित नहीं हो पाया। इससे एक गरीब आदिवासी नेता का जीवन खराब हो गया। सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चतुराई दिखाकर 20 वर्षों तक झारखंड में राज किया। राज्य बनने के बाद से ही कुछ गिरोह सक्रिय थे जो समझते थे कि यहां के लोग तो भोले-भाले हैं, वे क्या शासन करेंगे। परंतु गुरुजी इस बात को जानते थे। इसलिए उन्होंने सभी को पहले ही आगाह कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि असल में 20 वर्ष में विकास हुआ ही नहीं। अबतक सत्ता में वे लोग ही थे, जो झारखंड गठन का विरोध कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications
