सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले हेमंत सरकार ने दिया खास तोहफा
झारखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई जिसमें 19 प्रस्ताव पर मुहर लगी।
रांची, 11 अक्टूबर: झारखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई जिसमें 19 प्रस्ताव पर मुहर लगी। कैबिनेट ने दिवाली से पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों को तो दीपावली का तोहफा देते हुए मंहगाई भत्ते को 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दाडेल ने दी।

4 प्रतिशत बढ़ा मंहगाई भत्ता
कैबिनेट ने राज्य सरकार के पेंशन कर्मियों को भी दिवाली का तोहफा देते हुए मंहगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि की है। ग्रामीण क्षेत्र में वाहन संचालन के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2022 की स्वीकृति मिली है। जबकि 5 साल के लिए रोड टैक्स, परमिट शुल्क और रजिस्ट्रेशन शुल्क फ्री कर दिया गया है और पांच साल के लिए 5% ब्याज सब्सिडी दी गई है।
बिना ओबीसी आरक्षण होगा नगर निकाय चुनाव
सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के आदेश के अनुरूप राज्य में नगरपालिका निर्वाचन 2023 की स्वीकृति, पिछड़ा वर्ग अनारक्षित मानते हुए चुनाव कराया जाएगा। विशेष शाखा में आरक्षी के पद पर नियुक्ति नियमावली में संशोधन की स्वीकृति, झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) के न्यायाधीश के लिए 21 स्कोडा (Škoda Car) पेट्रोल कार की खरीद के लिए लगभग 9 करोड़ की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है।
हेमंत सोरेन ने क्या कहा?
वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ग्रामीण जरूरत मंद लोगों के लिए हम सब लोगों को मिल कर काम करना है। जो अब तक 20 साल में नहीं हुआ, वो हो रहा है और झारखंड अब चलने लगा है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अब गांव-गांव जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications