तीन साल पूरे होने पर हेमंत सरकार देगी किसानों को सौगात, खाते में भेजेंगे 1200 करोड़

Jharkhand CM Hemant Soren

Ranchi News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आगामी 29 दिसंबर को अपने तीन साल पूरे कर लेग। इस मौके पर सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत 40 लाख से भी ज्यादा लोगों के बैंक खातों में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेगी। झारखंड सरकार के मंत्रालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि राज्य के लगभग 10 लाख किसानों के बैंक अकाउंट में सूखा राहत की राशि डाली जाएगी।

सूखा प्रभावित किसानों को मिलेगा 3500 रुपये का अनुदान
सरकार ने पूर्व में ही सूखा प्रभावित प्रत्येक किसान को 3500 रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की है। इसके तहत 25 दिसंबर तक किसानों से आवेदन मांगे गए थे। इसके अलावा 25 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति और 5.60 लाख बच्चियों के लिए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत राशि ट्रांसफर की जाएगी। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को 1500, कक्षा 6 से आठ तक के छात्र-छात्राओं को 2500 और कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों को 4500 रुपए की राशि दी जाएगी।

कई जिलों में होगी जनसभाएं
राशि ट्रांसफर करने के लिए सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। इसके अलावा इस दिन मुख्यमंत्री कई मॉडल स्कूलों के भवनों का उद्घाटन करेंगे। वे स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल भी लांच करेंगे। सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ने खतियानी जोहार यात्रा शुरू की है। इसके तहत विभिन्न जिलों में जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं। इस यात्रा का पहला चरण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण की शुरुआत जनवरी में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+