हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान, बिना नक्शा के बने भवनों के नियमितीकरण जल्द लाया जाएगा बिल

हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान, बिना नक्शा के बने भवनों के नियमितीकरण जल्द लाया जाएगा बिल

झारखंड में जल्द ही बिना नक्शा के बने भवनों के नियमितीकरण के लिए एक बिला लाया जाएगा। साथ ही साथ होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के मामले पर जल्द विचार किया जाएगा। ये आश्वसन कल सीएम हेमंत सोरेन ने डॉ महुआ माजी व चेंबर के पदाधिकारियों को दिया। बता दें कि कल राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी व चेंबर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। जहां चेंबर के सदस्यों ने राज्य में बिना नक्शा के निर्मित भवनों और संरचनाओं के नियमितीकरण करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया।

Hemant Sarkar: Bill will be brought for regularization of buildings built without a map

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के साथ शहरों के विकास पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने सरल नीति लाने की बात कही, ताकि किसी को परेशानी न हो। सीएम ने नगर विकास के सचिव विनय चौबे को इससे संबंधित नीति का ड्राफ्ट जारी कर लोगों से सुझाव व आपत्ति लेने को कहा। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने बताया कि कई इमारतों में बनी दुकानें भवन मालिकों की आजीविका का मुख्य स्रोत है। इन्हें रेगुलर करने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी। श्रीमती माजी ने बताया कि सीएम जल्द ही ऐसे लोगों को खुशखबरी देंगे।

झारखंड चेंबर ने मुख्यमंत्री से कहा कि सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और शहरों को हरा-भरा रखने के लिए एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली फ्री देने की जो नीति बनायी है, उसके प्रचार -प्रसार में झारखंड चेंबर पूरा सहयोग करेगा। चेंबर इसे एक अभियान के रूप में चलायेगा।

होल्डिंग टैक्स का भी मुद्दा उठाया
मुलाकात के दौरान चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने होल्डिंग टैक्स में की गयी अप्रत्याशित वृद्धि से हो रही कठिनाइयों पर भी चर्चा कर इस पर पुनर्विचार का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भवनों की समस्या की समाप्ति के बाद होल्डिंग टैक्स पर भी जरूरी विचार किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+