हरियाणा: विप्लव ने कहा- सिर्फ बाप-बेटा ही जाट नहीं, इन्हें उखाड़ फेंके; धनखड़ बोले- कांग्रेस में जूतमपजार

हरियाणा के भिवानी में कांग्रेस नेत्री और विधायक किरण चौधरी के हलके तोशाम में रविवार को भाजपा की बड़ी रैली कर उनको गढ़ में चुनौती दी।

Haryana

चंडीगढ़ः हरियाणा के भिवानी में कांग्रेस नेत्री और विधायक किरण चौधरी के हलके तोशाम में रविवार को भाजपा की बड़ी रैली कर उनको गढ़ में चुनौती दी। सभा का नाम तो पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का दिया गया है, लेकिन कृषि मंत्री जेपी दलाल समेत वरिष्ठ नेताओं ने किरण चौधरी को संदेश दिया कि अब भाजपाई कमल खिलाएंगे।

मंत्री दलाल ने कहा कि कहा कि ये तोशाम उनकी बपौती नहीं है। राजे रजवाड़ों का समय गया। रैली में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि तोशाम में इस बार भाजपा का कमल खिलेगा। कांग्रेस में जूत बजता है। राहुल गांधी की यात्रा भी आकर चली गई। प्रेम की जरूरत हरियाणा को नहीं कांग्रेस को है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी विप्लव देव का हुड्‌डा पर वार

विप्लव देव ने तोशाम रैली में कहा कि बाप बेटे (भूपेन्द्र हुड्‌डा व दीपेन्द्र हुड्डा) जाट समुदाय को भ्रमित करने में लगे हैं। क्या हरियाणा में से बाप बेटे ही जाट हैं। राहुल गांधी हरियाणा में अपनी दुकान चलाने के लिए इन्हें आगे किए हुए हैं। कोरोना काल में कहां थे कांग्रेसी व राहुल गांधी। पीएम मोदी ने वैक्सीन बनवाकर पूरे देश की जान बचाई। उन्होंने मोदी है तो मुमकिन है के नारे लगवाए।

बाप-बेटे को उखाड़ फेंको

विप्लव ने कहा कि हरियाणा में 19 लाख किसानों को पीएम मोदी किसान सम्मान निधि के तहत हर साल 6 हज़ार रुपए दे रहे हैं। हर घर पीने का पानी पहुंचाने का काम मोदी को ही करना पड़ा, कांग्रेस ने जात पात का ज़हर घोला। रैली में आई भीड़ ने साबित किया, ये हरियाणा बाप बेटे की बजाय मोदी के साथ है। उन्होंने आह्वान किया कि इन परिवारवादी, राहुल गांधी, बाप बेटे को उखाड़ फेंको। कांग्रेस नेताओं में हिम्मत है तो सामने आए, पीछे से राजनीति न करें।

ये नेता पहुंचे भाजपा रैली में

तोशाम अनाज मंडी में हुए जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव, प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, संसदीय बोर्ड सदस्या सुधा यादव, सांसद चौधरी धर्मबीर और बृजेन्द्र यादव शामिल हुए। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मंच पर स्वागत किया। भिवानी जिला परिषद की चेयरमेन अनीता मलिक इस रैली की आयोजक रहीं। बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंचे। इससे भाजपा नेताओं ने तोशाम में कमल खिलने का खुला ऐलान कर दिया।

रैली में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ बोले-

इस बार तोशाम में भी कमल खिलेगा।
कारगिल युद्ध के 400 वीर सैनिकों की शहादत में 100 हरियाणा के थे, जिनमें पहली शहादत सुधा यादव के पति की थी।
खुशी की बात मेरे बाद जेपी दलाल अधूरे कार्यों को पूरा कर रहे हैं।
36 साल की औसत युवा पंचायत हरियाणा में बनी है।

धनखड़ का कांग्रेस पर करारा वार, बोले-

राहुल की यात्रा आई और गई।
कांग्रेस में जूत बजता है, प्रेम की ज़रूरत हरियाणा को नहीं, कांग्रेस को है।
हरियाणा बहुत मामलों में बेहतर, कमाई, सफ़ाई व ग्रामीण विकास में आगे है।
हरियाणा में आज लोग लोटा व बोतल लेकर नहीं जाते, पूरा हरियाणा ODF है।
एक जमाना था, जब बंसीलाल कहते थे कि रेतीले इलाक़े में गन्ना उगवा दूंगा।
बाजरे का भाव व भावांतर देकर मोदी सरकार ने फसलों का अंतर ख़त्म किया

सांसद धर्मबीर सिंह बोले-

भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने रैली में कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनावों में भाजपा की इतनी बड़ी जीत हुई है। बहुत से नेता भाजपा में आ चुके, बहुत से जल्द आ जाएंगे। किसी भी अन्य दल का जनाधार प्रदेश में नहीं बचा है।

जेपी दलाल का किरण चौधरी पर हमला

तोशाम रैली में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भिवानी के तीन हलकों में कमल खिला है। इस बार लोकसभा व विधानसभा में ज़रूर भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस विधायक किरण चौधरी पर वार करते हुए कहा कि कुछ लोग तोशाम को अपनी बपौती समझते हैं। राजे रजवाड़ों का समय गया। उन्होंने कहा कि तोशाम की जनता ने पीएम मोदी व सीएम मनोहरलाल की नीतियों से प्रभावित होकर ठाना है कि आने वाले चुनावों में कमल के फूल के निशान वाला विजेता होगा।

2024 के चुनाव में हर घर कमल- सुधा यादव

तोशाम रैली में भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव ने कहा कि तोशाम में कमल खिलने की कमी आने वाले समय में पूरी होगी। 2024 के चुनावों में हर घर में कमल का उदय हो, इसको लेकर हमें काम करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+