हरियाणा के खेल विभाग का सराहनीय कदम, शुरू की 10 डे बोर्डिंग और आठ आवासीय अकादमियां
हरियाणा के खेल विभाग का सराहनीय कदम, शुरू की 10 डे बोर्डिंग और आठ आवासीय अकादमियां
चंडीगढ़, 17 जुलाई: हरियाणा के खेल विभाग ने 10 डे-बोर्डिंग और 8 आवासीय अकादमियां शुरू की हैं। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने जानकारी दी। विभाग की खेल अकादमी योजना के तहत विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न खेलों के लिए डे-बोर्डिंग और आवासीय अकादमियां शुरू की गई हैं।

संदीप सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य के खिलाड़ियों को और बढ़ावा मिलेगा। इन अकादमियों के सभी प्रशिक्षुओं को प्रति खिलाड़ी 400 रुपये प्रति दिन की दर से डाइट दी जाएगी। डे बोर्डिंग और आवासीय अकादमियां तैराकी, ताइक्वांडो, साइकलिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, कुश्ती, फेंसिंग और वॉलीबॉल के लिए शुरू की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications