हरियाणा मंत्री ने अधिकारियों से कहा- योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचाइए, नहीं तो होगी कार्रवाई
चंडीगढ़, 26 जुलाई। हरियाणा के अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि अधिकारी विभाग द्वारा क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। विभाग द्वारा सभी योजनाओं के लिए 290 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का बजट जिलों में भेज दिया है।

डॉ बनवारी लाल जिला कल्याण अधिकारियों, जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम, पिछड़े वर्ग कल्याण निगम के अधिकरियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एसीएस विनित गर्ग, महानिदेशक पंकज यादव, प्रबंधक निदेशक जयबीर आर्य सहित कई अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना को लेकर कार्य कर रही है। दादरी, कैथल सहित कई जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सराहनीय कार्य किया गया है। दूसरे जिले भी अच्छा कार्य करने वाले जिलों का अनुसरण करें।
मंत्री ने कहा कि जिला के जिन अधिकारियों की उपलब्धि 75 प्रतिशत से कम होगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए अधिकारी सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सार्थक प्रयास करें। उन्होंने 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलों के नोडल अधिकारी अपने क्षेत्रों का दौरा कर योजनाओं को गति प्रदान करवाएं और हर माह प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजें।












Click it and Unblock the Notifications