हरियाणा: खट्टर सरकार खरीदेगी 300 नये रोवर

प्रदेश में अब 300 नये रोवर खरीदे जाएंगे ताकि हर जिले तथा तहसील का लार्ज स्केल मैपिंग से सम्बंधित कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके।

Haryana: Khattar government will buy 300 new Rovers

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक आधुनिक भूमि माप प्रणाली स्थापित की जाएगी, जो सदियों पुराने श्रृंखला (जरीब) आधारित मापन का स्थान लेगी। इससे भूमि के माप में अधिक सटीकता और विश्वसनीयता आएगी और विवादों की गुंजाइश कम होगी।

प्रदेश में इसके लिए अब 300 नये रोवर खरीदे जाएंगे ताकि हर जिले तथा तहसील का लार्ज स्केल मैपिंग से सम्बंधित कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज स्वामित्व योजना के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रथम चरण में दो जिलों का चयन किया गया है, जिनमें सोनीपत तथा करनाल जिले शामिल हैं। इन जिलों के लाल डोरे क्षेत्र से बाहर नगर निगम क्षेत्रों के तहत आने वाली कृषि भूमि व राजस्व भूमि पर लार्ज स्केल मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा, परिवार पहचान पत्र के साथ हर प्रॉपर्टी को भी लिंक किया जाएगा। इन जिलों में यह कार्य 15 अप्रैल, 2023 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+