हरियाणा: डूमरखां में जजपा की रैली 6 को, सवाल उठाने वालों को दुष्यंत देंगे जवाब

हरियाणा के उचाना हलके में विकास कार्यों को लेकर बार-बार डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता चौ. बीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता, सांसद बृजेंद्र सिंह को जवाब देने के लिए जजपा द्वारा 6 अगस्त को डूमरखां के राजकीय स्कूल में जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

हलकास्तरीय जनसभा में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हिस्सा लेंगे। इस रैली में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हलके में हुए विकास कार्यों के साथ-साथ जो कार्य पेंडिंग है उनकी भी जानकारी देंगे।

Haryana: JJP rally in Dumarkhan on 6th, Dushyant will answer those who raise questions

रैली को लेकर जिला प्रधान कृष्ण राठी, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव प्रो. जगदीश सिहाग ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। कृष्ण राठी ने कहा कि उचाना हलके में जितने विकास कार्य हुए है उतने किसी हलके में नहीं हुए। जो बार-बार हलके में विकास नहीं होने की बात करते है उनको खुद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इस जनसभा के माध्यम से जवाब देंगे। प्रो. जगदीश सिहाग ने कहा कि रैली को लेकर कोई-कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन दिनेश श्योकंद, किसान सेल जिलाध्यक्ष जोरा डूमरखां, शमशेर नगूरां, यशपाल बुडायन, सूरजमल ग्रोवर, रणबीर श्योकंद, वीरेंद्र कौशिक, भलेराम श्योकंद, मनोज शर्मा आदि मौजदू थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+