हाईवे पर गलत लाइन में चल रहे 93 बड़े वाहनों के हरियाणा के गृहमंत्री विज ने कटवाए चालान

अंबाला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी निर्धारित लेन को छोड़ गलत लेन पर चलने वाले भारी वाहनों को पकड़ने के लिए गृहमंत्री अनिल विज स्वयं जीटी रोड पर उतरे। उन्होंने मोहड़ा के पास जीटी रोड पर एसपी और ट्रैफिक पुलिस के साथ नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों को खुद हाथ देकर रोका और उनके चालान करवाए। मंत्री विज जीटी रोड पर करीब दो घंटे तक खड़े रहे। मौके पर एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा सहित पुलिस टीमें मौजूद रही।

Haryana Home Minister got challans deducted for 93 vehicles running on wrong line on National Highway

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि गलत लेन पर चलने वाले वाहन चालकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सर्वे में पाया गया है कि हाईवे पर अधिकतर हादसे गलत लेन पर चलने वाले भारी वाहनों की वजह से होते हैं। इस कारण वीरवार को इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। विज ने कहा कि नियमों को न मानने की वजह से हादसे हो रहे हैं। हम जनता को परेशान नहीं करना चाहते और चाहते हैं कि जनता खुद नियमों का पालन करे।

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने सभी एसपी, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी को लिखा है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के हाईवे पर सुनिश्चित करें कि भारी वाहन अपनी-अपनी लेन पर चलें। दूसरे अन्य दूसरे वाहनों को अपनी लेन में चलने दें ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Haryana Home Minister got challans deducted for 93 vehicles running on wrong line on National Highway

ऑटोमेटिक स्पीड चेक करने के लिए लग रहे कैमरे
गृहमंत्री विज ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक वर्ष लगभग दस हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें लगभग पांच हजार लोगों की मृत्यु होती है और करीब नौ हजार लोग घायल होते हैं। यह केवल यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होता है। हम सभी हाईवे पर ऑटोमेटिक स्पीड चेक करने के लिए कैमरे लगा रहे हैं। जीटी रोड पर अंबाला से दिल्ली तक 20 प्वाइंट पर कैमरे और रडार लग चुके हैं जो जल्दी काम करना शुरू कर देंगे।

763 वाहनों पर नहीं दिखा रहा सुधार
दो सप्ताह से हाईवे पर गलत लेन में चलने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से 763 वाहन चालकों के चालान काटे जा चुके हैं। वीरवार को 93 वाहनों पर कार्रवाई हुई। इसके बावजूद हाईवे पर नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

अन्य जिलों में जाकर भी हाईवे पर की जाएगी जांच
विज ने यह भी कहा कि वह अन्य जिलों में जाकर भी भारी वाहनों की जांच करेंगे। उन्हें उम्मीद है जो हमारी फोर्स और अधिकारी हैं वे भी जैसे मैं चिंता कर रहा हूं, वैसी ही चिंता करें। वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+