हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने सैनिक से पैसे मांगने वाले हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रोहतक में सैनिक से पैसे मांगने वाले हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। साथ ही सेना के जवान के घर पर हमला कर मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने
अंबाला,07 अगस्त। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रोहतक में सैनिक से पैसे मांगने वाले हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। साथ ही सेना के जवान के घर पर हमला कर मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कहा है। शनिवार विज अंबाला छावनी में जनता दरबार के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए चार हजार से अधिक प्रार्थियों की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी प्रकार पलवल से आइ महिला ने दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने की शिकायत की। विज ने एसआइटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

भिवानी जिले के गांव खरकडी से आए एक परिवार ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि उनके घर पर कुछ दंबगों ने हमला करते हुए पेट्रोल डालकर घर को जला दिया था। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद भी उचित कार्रवाई नहीं हो रही। गृह मंत्री ने भिवानी एसपी को फोन कर प्रार्थी के तोशाम पहुंचने से पहले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कुरुक्षेत्र के स्कूल पर कार्रवाई के निर्देश
कुरुक्षेत्र से आए एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका छह साल का बेटा स्कूल में पढ़ता है। कुछ दिन पहले अचानक स्कूल की वैन से नीचे गिरने से उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जोकि अभी भी उपचाराधीन है। मामले में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। विज ने एसपी कुरुक्षेत्र को फोन कर प्रार्थियों के कुरुक्षेत्र पहुंचने से पहले स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications