हरियाणा सरकार बदलेगी टैक्स सिस्टम:​​​​​​​ डिप्टी सीएम ने कहा-मॉड्यूल-1 से 2 में होगा चेंज

हरियाणा में टैक्स का सिस्टम बदलने की तैयारी चल रही है। यह बदलाव मॉड्यूल- 1 से टू में किया जाएगा। डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने कहा कि समय के साथ यह बदलाव बहुत जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि गोवा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को छोड़कर रिसीवर गुड्स् में हम सबसे आगे बने हुए हैं।

 Haryana government will change the tax system: Deputy CM said - there will be change in module 1 to 2

हरियाणा सरकार की इस पहल पर GST एक्सपर्ट अमित गोयल ने बताया कि सरकार टैक्स के मॉड्यूल वन और टू में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। यदि ऐसा होता है तो सूबे में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है। अभी यह पेट्रो पदार्थ जीएसटी के दायरे से बाहर हैं। इन पर 40% से भी ज्यादा टैक्स लिया जाता है, लेकिन यदि टैक्स के मॉड्यूल में बदलाव होता है तो इन पर अधिकतम 28 फीसदी ही टैक्स लग पाएगा।

डिप्टी CM ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से भारत 'एक टैक्स-एक राष्ट्र' के सिस्टम में लीड करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में भारत में कई नए करदाता जुडेंगें और लोगों की टैक्स देने की क्षमता भी बढ़ेगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हरियाणा टैक्स सिस्टम में मॉड्यूल-1 से मॉड्यूल-2 की ओर परिवर्तन कर रहा है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा टैक्स सिस्टम में मॉड्यूल-1 से मॉड्यूल-2 की ओर परिवर्तन कर रहा है, जबकि यह परिवर्तन आसान नहीं है, लेकिन हरियाणा ने साल 2003 में वैट टैक्स प्रणाली को लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उसके बाद अन्य राज्यों ने वैट टैक्स प्रणाली को अपनाना शुरू किया था।डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा एक उत्पादक राज्य है जिसकी जनसंख्या 3 करोड़ से कम है और गोवा व दिल्ली को छोड़कर छोटे राज्यों में प्रति व्यक्ति रिसीवर गुड्स में हरियाणा सबसे आगे हैं और आज हमारा टैक्स 26 हजार रुपये प्रति व्यक्ति है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटिश हाई कमीशन के सहयोग से यूनाइटेड किंगडम के अधिकारी हमारे 200 से अधिक अधिकारियों को टैक्स प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम टैक्स व्यवस्था में सीख रहे हैं। अगर अच्छा करने के लिए सीख सकते हैं तो हमें सीखना चाहिए और अनुभव प्राप्त करना चाहिए। यह हमारा वार्षिक कार्यक्रम हैं और देश का तेजी से विकास करने के लिए यह जरूरी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+