हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले, मनरेगा के तहत गांवों में महिलाओं के लिए छोटे कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण व मजबूत कड़ी हैं। इस कड़ी को और मजबूत करने के लिए और एक ही छत के नीचे ऑनलाइन सुविधाएं देने के लिए गांवों में ग्राम सचिवालय स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है।
वे बुधवार को नारनौल के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्र, राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर सचिवालय हैं उसी प्रकार गांव में भी ग्राम सचिवालय होने चाहिए ताकि ग्रामवासियों को एक ही छत के नीचे सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें सचिवालय बनाने के लिए प्रस्ताव पास करके सरकार को भेजें ताकि सरकार प्राथमिकता के आधार पर उनको मंजूरी देकर जल्द से जल्द ग्राम सचिवालय बनाए जा सके।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व सरकारों में पंचायत को सिफारिश के आधार पर पैसा मिलता था लेकिन अब पंचायत को उनकी जनसंख्या के हिसाब से विकास के लिए पैसा मिलता है। उन्होंने कहा कि एक हजार की आबादी पर गांव की पंचायत को गांव के विकास के लिए 20 लाख रुपए प्रति वर्ष मिलता है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवाओं के लिए प्रदेश में 1000 गांवों में ई-लाइब्रेरी बनाई जा रही है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि अमृत सरोवर योजना के तहत 2024 तक 800 करोड़ रूपए से सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण होगा। सभी गांवों में योगशाला खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गौशाला के लिए भी 400 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो कुओं पर जाने वाले रास्ते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री खेत कल्याण योजना शुरू की है और अब यह रास्ते इस योजना के तहत बनाए जाएंगे। इसके अलावा गांव में मनरेगा के तहत छोटे कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे जिसमें 20-30 महिलाएं बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सकेंगे।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि अहीरवाल की धरती पार्टी के संस्थापक डॉ अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि रही है और अहीरवाल का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सर्वोपरि है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी बूथ सखी और बूथ योद्धा बनाने के काम पर तेजी से आगे बढ़ रही है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को 40 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का टारगेट रख कर काम करें और विधानसभा का ताला चाबी से खुलेगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपने गांव से संबंधित बिजली पानी व अन्य मूलभूत समस्याएं रखी जिनका उपमुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, प्रदेश महासचिव तेज प्रकाश, राव रमेश पालड़ी, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, जिला अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा के अलावा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications