हरियाणा डिप्टी CM की सरपंचों को दो टूक, दुष्यंत चौटाला बोले- बातचीत से ही समाधान संभव
दुष्यंत चौटाला बुधवार को झज्जर के गांव डीघल में हैंडबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। डीघल के 70 से ज्यादा खिलाड़ी हैंडबॉल गेम में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

ई-टेंडरिंग को लेकर सरपंचों और सरकार के बीच पंचकूला में मचे घमासान के बीच हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वार्ता से ही इस मसले का समाधान होगा। प्रयास में दिक्कतें आती है, लेकिन समाधान जरूर होता है। हमने कुछ कोशिश की है, अब सरपंचों का भी फर्ज बनता है कि वह भी कोशिश कर समाधान को कोई रास्ता निकाले।
दुष्यंत चौटाला बुधवार को झज्जर के गांव डीघल में हैंडबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। डीघल के 70 से ज्यादा खिलाड़ी हैंडबॉल गेम में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। ई-टेंडरिंग मामले और सरपंचों के विरोध प्रदर्शन पंचायत मंत्री और सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने इशारों ही इशारों में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि बबली को यह नहीं भूलना चाहिए कि संगठन से बड़ा कोई नहीं होता। डा.अजय सिंह चौटाला ने पहले ही कहा है कि संगठन ही सरकारें बनाता है और संगठन से जीते हुए लोग ही सरकारें चलाने का काम करते हैं। दुष्यंत ने कहा कि देवेंद्र बबली द्वारा कही गई बात को जिस ढंग से पेश किया गया, वह भी गलत था और बबली ने जिस ढंग से वह बात कही थी, वह भी गलत थी।
इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे। कार्तिकेय शर्मा ने अपने निजी कोष से 10 लाख रुपए प्रतियोगिता के आयोजकों को देने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications