वन नेशन, वन इलेक्शन का दुष्यंत चौटाला ने किया समर्थन, कहा- देश में देखने को मिलेगी स्थाई सरकार

Dushyant Chautala: 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर मंथन करने के लिए केंद्र सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है। जिसकी कमान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपी गई है। केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई इस कमेटी को लेकर देश में राजनीति गरमा गई है।

इस पर राजनेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है। वहीं, अब हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की प्रतिक्रिया सामने आई है। दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शुरूआत अच्छी है।

Haryana Deputy CM Dushyant Chautala

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर बोलते हुए हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब 2022 में चुनाव आयोग की चंडीगढ़ में बैठक हुई थी तब JJP पहला दल था जिसने इसके प्रति अपना पक्ष दर्शाने का काम किया था।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं मानता हूं कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से पैसा बचेगा और देश में स्थाई सरकार देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं, चौटाला ने कहा कि इस विषय पर समिति गठित करने से अच्छे सुझाव आएंगे।

कहा कि देश में बार-बार चुनाव होने से सरकारी संसाधनों और धन का व्यापक उपयोग होता है। आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी वन नेशन, वन इलेक्शन पर बयान सामने आया था।

सीएम खट्टर ने कहा था कि बीजेपी शुरूआत से ही देश में वन नेशन-वन इलेक्शन की पक्षधर रही है। वहीं अब पीएम मोदी ने इस दिशा में पहल करते हुए कमेटी का गठन किया जाना सार्थक पहल है।

कहा कि कमेटी इस विषय पर विचार के बाद अपनी रिपोर्ट देगी, जिससे वन नेशन-वन इलेक्शन के जो फायदे है वो सामने आएंगे। सीएम खट्टर ने कहा कि ये पीएम मोदी का वर्षों पुराना सपना है। भारत जैसे विशाल देश वन नेशन-वन इलेक्शन होना बहुत फायदेमंद साबित होगा।

कहा कि आजादी के बाद कुछ सालों तक तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन बाद में किन्ही वजहों से ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन लागू होने से हर साल होने वाले चुनावी खर्च से बचा जा सकेगा।

इससे भारी धनराशि की बचत होगी। इन पैसों का इस्तेमाल फिर जनता की भलाई में हो सकेगा। सरकारें भी एक बार चुनाव के बाद दवाब से मुक्त होगी तो जनहित के निर्णय ले सकेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+