हरियाणा: डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला बोले, चार रेलवे ऊपरगामी पुल बनाए जाएंगे
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि होडल में चार रेलवे ऊपरगामी पुल बनाए जाएंगे। उन्होंने विधानसभा में सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में बताया कि होडल रोड़ पर गोरौटा रेलवे क्रॉसिंग के मामले में रेलवे को संशोधित जीएडी अनुमोदन के लिए 12 अगस्त 2023 को प्रस्तुत की गई है।
जीएडी की मंजूरी के बाद डीपीआर तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी जाएगी। इसके अलावा , बंचारी से डाकोरा सड़क तथा मित्रोल से दीघोट सड़क पर रेलवे ऊपरगामी पुल का निर्माण रेलवे द्वारा किया जा रहा है।

डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि दिल्ली मथुरा रोड़ से ग्राम मरोली तक सड़क पर रेलवे ऊपरगामी पुल के लिए जीएडी को रेलवे द्वारा 27 जुलाई 2023 को मंजूरी दे दी गई है, डीपीआर तैयार की जा रही है और शीघ्र ही प्रशासनिक अनुमोदन के लिए सरकार को भेजी जाएगी।
दुष्यंत चौटाला आज हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पानीपत-सफीदों-जीन्द सड़क का सुधार-कार्य स्वीकृत हो चुका है, जिसमें पानीपत-सफीदों भाग को चार मार्गीय करना तथा सफीदों-जीन्द भाग को 10 मीटर चौड़ा करना शामिल है। उक्त कार्य के लिए CRIF योजना के तहत ₹184.44 करोड़ प्राप्त हो चुके हैं।
उन्होंने आगे बताया कि जीन्द-सफीदों-पानीपत सड़क के निर्माण कार्य के लिए निविदा वन विभाग की मंजूरी के बाद आमंत्रित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications