हरियाणा: भ्रष्टाचार पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लिया एक्शन

डिप्टी सीएम ने विद्यालय के निर्माणाधीन भवन में कम गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का प्रयोग होने पर कार्रवाई के आदेश दिए।

Haryana: Deputy Chief Minister Dushyant Chautala took action on corruption

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खरक जाटान गांव में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा विद्यालय के निर्माणाधीन भवन में कम गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का प्रयोग होने पर विभाग के निदेशक को संबंधित अधिकारी को चार्जशीट करने की सिफारिश भेजने के निर्देश दिए है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को शिकायतकर्ता द्वारा सैम्पल टैस्ट के लिए जमा करवाई गई फीस भी वापिस लौटाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

शनिवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रोहतक में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैठक में रखी 21 शिकायतों में से 14 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया और चार शिकायतों की जांच के लिए समितियां गठित करने के निर्देश दिए। इसमें गंदे पानी की निकासी, पेयजल उपलब्ध करवाने आदि को लेकर अधिकारियों को आदेश दिए गए।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक शिकायत की सुनवाई करते हुए जिला उपायुक्त को हरियाणा विकास शहरी प्राधिकरण की सम्पदा अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने को कहा तथा समिति को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने हरियाणा विकास शहरी प्राधिकरण को इस मामले में आगामी बैठक तक गंदे पानी की निकासी के लिए सीवर इत्यादि की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं पेयजल समस्या से संबंधित शिकायत पर सुनवाई करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह में कॉलोनी निवासियों के लिए पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए और पेयजल के लिए टैंकर की संख्या बढ़ाने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+