सीएम मनोहर लाल ने रिटायर हो रहे पुलिसकर्मियों से किया आह्वान, समर्पण पोर्टल से जुड़कर करें समाज सेवा

चंडीगढ़, 2 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 31 अक्टूबर 2024 तक रिटायर होने वाले पुलिसकर्मियों से समर्पण पोर्टल पर जुड़कर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास स्थान से ऑडियो माध्यम से प्रदेशभर के 408 पुलिसकर्मियों से संवाद किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी दिल खोलकर मुख्यमंत्री से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे रिटायरमेंट के बाद समर्पण पोर्टल से जुड़कर समाज सेवा के महान कार्य में अपना योगदान देंगे।

Haryana CM told retiring policemen to serve society

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पुलिसकर्मी बेहद संवेदनशील कार्य करते हैं। उन्हें कभी अपराधियों का सामना करना पड़ता है तो कभी दुर्घटना के दौरान लोगों की सेवा, सहायता का कार्य करते हैं। जब हम मन से किसी की सेवा करते हैं तो संतुष्टि के साथ-साथ आनंद भी मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पुलिसकर्मी 31 अक्टूबर 2024 तक रिटायर हो रहे हैं, उनके मन में जरुर यह भाव आता होगा कि रिटायर होने के बाद वे क्या कार्य करेंगे लेकिन हरियाणा सरकार ने ऐसे लोगों के लिए समर्पण पोर्टल बनाया है। इससे जुड़कर कोई भी व्यक्ति समाज सेवा के यज्ञ में अपनी आहुति दे सकता है।

Haryana CM told retiring policemen to serve society

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी आज इस ऑडियो माध्यम से संवाद कर रहे हैं, वे रिटायर होने के बाद इस पोर्टल से जरुर जुड़ें। उन्होंने आह्वान किया कि ये पुलिसकर्मी दूसरों तक भी इस संदेश को पहुंचाएं और अपने साथी पुलिसकर्मियों को इस पोर्टल से जोड़ें। 2024 तक रिटायर होने वाले पुलिसकर्मी अभी से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वे इस पोर्टल पर दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी रिटायरमेंट की तारीख डाल सकते हैं, ताकि संबंधित विभाग उनसे इस समय अवधि के बाद संपर्क कर सके।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि समाज के हर वर्ग का समर्पण पोर्टल पर योगदान मिल रहा है। हर दिन लोग सेवा भाव से इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। अभी तक पोर्टल पर 4 हजार 600 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी सिस्टम के अंतर्गत बहुत से कार्य आते हैं। इन्हें संभालने के लिए सरकारी तंत्र कार्य करता है। इसके साथ-साथ समाज के उन लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान हो सकता है जो सेवा भाव से कार्य करना चाहते हैं। इसी सोच से समर्पण पोर्टल की शुरूआत की गई है।

इस संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ पुलिसर्मियों से सीधे संवाद भी किया। इसमें भिवानी से जुड़े पुलिसकर्मी हरिओम ने कहा कि वे रिटायरमेंट के बाद इस पोर्टल से जुड़कर समाजसेवा में अपना योगदान देंगे। इसी तरह पुलिसकर्मी राजिंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस आह्वान से उन्हें प्रेरणा मिली है और रिटायरमेंट के बाद वे भी इस कार्य में अपना योगदान देंगे। इसके अतिरिक्त दूसरे पुलिसकर्मियों को भी इस संबंध में सूचित करेंगे। कुरुक्षेत्र की महिला पुलिसकर्मी रजनी रानी ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि मुख्यमंत्री ने रिटायरमेंट के बाद उन्हें सेवा करने का एक बेहतर रास्ता दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+