प्रदेश की जनता मेरा परिवार, जनसेवा को लेकर समर्पित भाव से कार्य कर रही सरकार: सीएम खट्टर

Haryana News: लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में शामिल होने सीएम मनोहर लाल खट्टर फरीदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता मेरा परिवार है, सेवा और संकल्प की भावना को लेकर सरकार हर वर्ग का कल्याण कर रही है। इस बैठक में कुल 14 परिवाद रखे गए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

सीएम खट्टर ने कहा कि आमजन की शिकायतों से जुड़े मामलों में कोर्ट लिटिगेशन की बजाय संबंधित व्यक्ति की समस्या के समाधान के लिए बेहतर विकल्प देकर तुरंत राहत पहुचाई जाए। उन्होंने कहा कि जनता को परेशान करने का अधिकार किसी को नहीं है। सरकार की सोच है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुखद महसूस करे।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

सीएम ने गांव मोहाना, नरहावली आदि गांवों की सिंचाई के लिए पानी से जुड़ी समस्या के लिए अविलंब समाधान के निर्देश दिए। साथ ही बिजली, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आगामी 31 दिसंबर तक रजवाहे का निरीक्षण करते हुए गाद निकालने, पम्प हाउस पर मोटरों की फिजिबलिटी चैक करने के निर्देश दिए।

कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई और पेयजलापूर्ति को लेकर अंतिम टेल तक पानी पहुचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हर खेत को पर्याप्त पानी मिले, इसको लेकर नहरों की क्षमता बढ़ाने का काम मौजूदा सरकार ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान खुशहाल हो इसके लिए सरकार द्वारा एमएसपी पर फसलों की खरीद की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक समान विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है। सरकार की सोच है कि विकास कार्यों पर खर्च की जाने वाली राशि का सदुपयोग हो और आम जनमानस को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि सोसायटी में रहने वाले नागरिकों को भी बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं बिल्डर द्वारा प्रदान की जाती हैं, अगर किसी सोसायटी में मूलभूत सुविधाएं देने में बिल्डर आनाकानी करते हैं, तो उसकी जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी से करें। प्रदेश में भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार कार्य कर रही है और जन भावनाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध निर्माण किसी भी रूप से सहन नहीं होगा और जहां कहीं कोई अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण करता है तो तुरंत प्रभाव से एक्शन लिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+