हरियाणा के सीएम खट्टर ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

हरियाणा के सीएम खट्टर ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

चंडीगढ़, 24 अगस्त: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से औपचारिक मुलाकात की। यह मुलाकात औपचारिक मंगलवार 23 अगस्त को हुई। इस दौरान सीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

Haryana CM Manohar Lal Khattar meets President and Vice President

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को हरियाणा प्रदेश की जनता की ओर से शुभकामनाएं देकर आभार जताया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट के बाद सीएम ने कहा, 'मैं समझ रहा था कि 5-7 मिनट में मुलाकात पूरी हो जाएगी, लेकिन हरियाणा के साथ उनके पुराने रिश्तों को लेकर काफी देर तक इनफार्मल बातें होती रही।

उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति होते हैं, वे राज्यसभा को ठीक प्रकार से चलाएंगे'। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को फरीदाबाद आगमन पर सीएम ने कहा कि पीएम मोदी अमृता ममतामयी अस्पताल का उदघाटन करेंगे। इसका फायदा फरीदाबाद व एनसीआर के जिलों के अलावा पूरे हरियाणा, नई दिल्ली, राजस्थान व यूपी सहित कई राज्यों को फायदा होगा।

भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट के आकस्मिक निधन पर सीएम ने कहा, किसी स्थिति में क्या हुआ, यह जानकारी बाद में मिलेगी। इसके बारे ही कुछ बात की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+