604 नई बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को सीएम खट्टर ने स्वीकृति प्रदान की, बजट भी किया स्वीकृति
Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ नियंत्रण उपायों को और मजबूत करने के उद्देश्य से 604 नई बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कुल 1,205.89 करोड़ रुपये का बजट भी पास किया।
इस बारे में हरियाणा सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ नियंत्रण उपायों को और मजबूत करने के उद्देश्य से 604 नई बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति प्रदान की गई है। कुल 1,205.89 करोड़ रुपए के बजट वाली इन योजनाओं को सीएम खट्टर की अध्यक्षता में आज हुई हरियाणा राज्य सूखा राहत और बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 55वीं बैठक के दौरान स्वीकृति प्रदान की गई।

इनमें से अधिकांश योजनाएं मुख्य रूप से आबादी की सुरक्षा, कृषि भूमि की सुरक्षा, बाढ़ पानी निकासी की मशीनरी की खरीद, कृषि भूमि का सुधार, पानी का संरक्षण और पुनः उपयोग तथा नदी नालों के सुचारू प्रवाह के लिए संरचनाओं के नवीकरण या पुनर्निर्माण पर केंद्रित हैं। बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद रहे।
स्वीकृत नई बाढ़ योजनाओं में यमुनानगर के लिए 77, सोनीपत के लिए 42, झज्जर के लिए 67, रोहतक के लिए 36, अंबाला के लिए 53, कैथल के लिए 43, कुरूक्षेत्र के लिए 31, हिसार के लिए 16, चरखी दादरी के लिए 22, फतेहाबाद के लिए 27, करनाल के लिए 20, जींद के लिए 28, पानीपत के लिए 17, भिवानी के लिए 15, नूंह के लिए 18, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद के लिए 5-5, पलवल के लिए 14, पंचकूला के लिए 42, सिरसा के लिए 10 और रेवाड़ी और गुरुग्राम के लिए 3-3 योजनाएं शामिल हैं।
बैठक के दौरान सीएम खट्टर ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे बाढ़ के खतरे को कम करने हेतु बांध निर्माण के लिए अपने-अपने जिलों के स्थानीय लोगों से मांग पत्र लें। इस संबंध में पंचायत का प्रस्ताव संबंधित मंडल आयुक्त के माध्यम से मुख्यालय में भेजने का भी निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications