जिला कष्ट निवारण समिति में शिकायत लेकर पहुंची थी महिला, सीएम खट्टर ने मौके पर ही निपटाया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरियादी की शिकायत सुनते ही संबंधित लिंगयाज यूनिवर्सिटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दे दिया।

haryana CM Khattar settled the womans complaint on the spot

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की जे सी बोस यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले कालेज में छात्र की फीस और सर्टिफिकेट फंसे होने का एक मामला मुख्यमंत्री के सामने आया था। जिसका निबटारा सीएम मे मौके पर कर दिया। विधवा शिकायतकर्ता ने जिला कष्ट निवारण में अपने बेटे की फीस और सर्टिफिकेट फंसे होने की शिकायत दी थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरियादी की शिकायत सुनते ही संबंधित लिंगयाज यूनिवर्सिटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दे दिया। मुख्यमंत्री ने कल तक सर्टिफिकेट वापस करने का कॉलेज प्रशासन को आदेश दे दिया। वहीं सीएम ने विधवा महिला को राहत के तौर पर अपने निजी कोष से 50000 रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज फरीदाबाद के दौरे पर थे। जहां पहले उन्होंने बल्लभगढ़ में कई करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद देर शाम मुख्यमंत्री जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने 16 मामलों पर सुनवाई करते हुए कई मामलों को तुरंत प्रभाव से मौके पर ही निपटाया।

फरीदाबाद के संजय कॉलोनी की रहने वाली अंजू शर्मा अपनी फरियाद लेकर आज जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंची थी। जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनकी समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान किया और उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+