हरियाणा: सीएम खट्टर ने दी बड़ी सौगात, 8 तीर्थ परियोजनाओं का किया शिलान्यास

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने kकहा, पहले कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड केवल कुरूक्षेत्र जिला के तीर्थो का ही देखभाल करता था,कुरूक्षेत्र में गीता जयंती का स्वरूप बदलकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाने लगी

Haryana: CM Khattar gave a big gift, laid the foundation stone of 8 pilgrimage projects

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड की करनाल जिला में करीब 1177 लाख रूपये की लागत से तैयार होने वाली 8 तीर्थ परियोजनाओं का शिलान्यास करके एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र विश्व में प्रसिद्ध तीर्थ है, यहां पर भगवान श्री कृष्ण ने मानवता की भलाई के लिए गीता का उपदेश दिया था।

उन्‍होंने कहा कि पहले कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड केवल कुरूक्षेत्र जिला के तीर्थो का ही देखभाल करता था,कुरूक्षेत्र में गीता जयंती का स्वरूप बदलकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाने लगी, तब से लेकर धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र प्रसिद्ध तीर्थ के अंतर्गत 48 कोस की परिधि में स्थापित 164 तीर्थो के महत्व को समझते हुए कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा जीर्णोद्वार किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा तीर्थ परिक्रमा को विकसित करने का भी निर्णय लिया जा रहा है ताकि लोगों की आस्था के केन्द्र तीर्थो पर गांव के लोगों के साथ-साथ बाहर के लोग भी दर्शन के लिए आए, इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी दायित्व बनता है कि वह तीर्थो का रख-रखाव सही तरीके से रखने में अपना सहयोग दें। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा गांव स्तर पर एक समिति बनाई जाए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निसिंग ब्लॉक के गांव बालू में 86.89 लाख रूपये की लागत से पृथ्वी तीर्थ, गांव ओंगद में 112.11 लाख रूपये की लागत से रघुवेन्द्र दशरथ तीर्थ, निसिंग ग्रामीण में 159.31 लाख रूपये की लागत से मिश्रक तीर्थ, असंध में 40 लाख रूपये की लागत से धनक्षेत्र तीर्थ, गांव अजंनथली में 229.77 लाख रूपये की लागत से अजंनी तीर्थ, गांव पतनपुरी में 231. 29 लाख रूपये की लागत से प्रोक्षांत तीर्थ, गांव सीतामाई में 134.52 लाख रूपये की लागत से वेदवती तीर्थ तथा गांव बस्तली में 183. 06 लाख रूपये की लागत से व्यास स्थल तीर्थ के कार्य का शिलान्यास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+