हरियाणा सरकार पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का हमला, कहा- BJP का नया नारा है 'पैसा दो, नौकरी लो'
हरियाणा सरकार पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का हमला, कहा- BJP का नया नारा है 'पैसा दो, नौकरी लो'
रोहतक। कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर जमकर वार किया। दीपेंद्र हुड्डा ने हरियामा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी-जेजेपी ने हरियाणा को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी के बीच भ्रष्टाचार और लूट की छूट का समझौता हुआ था। लोगों ने आज तक इतनी ईमानदारी से भ्रष्टाचार करने वाली सरकार नहीं देखी होगी, जिसने ग्रुप-D से लेकर ग्रुप-A तक की नौकरियों को खुलेआम बोली लगाकर बेचा, जिसने SI से लेकर क्लर्क तक की भर्तियों में रेट लिस्ट जारी करके पैसे मांगे, जिसने बाकायदा लोगों को फोन करके भर्ती दफ्तरों में बैठकर पैसे लिए।

उन्होंने सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि हरियाणा का स्टाफ सेलेक्शन कमीशन परचून की दुकान की तरह नौकरी बेच रहा है और इस गोरखधंधे में सत्ताधारी दल के नेता भी शामिल हैं। भाजपा-जजपा के भ्रष्टाचार की खबरों से अखबारों के पन्ने रंगे हुए हैं। यही कारण है कि हरियाणा के युवा देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर झेलने को मजबूर हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी, महंगाई, अहंकार व अग्निपथ योजना के विरोध में 'दिल्ली चलो' का आह्वान किया।
उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में बदलाव की नींव 4 तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में पड़ेगी। क्योंकि, जब दिल्ली में रैली होती है तो उसके राजनीतिक मायने भी होते हैं। रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने रैली की सफलता के लिए रणनीति बनाई।












Click it and Unblock the Notifications