मानेसर में बनेगा गुरुग्राम का सबसे बड़ा महिला नर्सिंग कॉलेज: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुरुग्राम जिला के मानेसर में महिला नर्सिंग कॉलेज के लिए आईएमटी एरिया में आठ एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है और इसकी जानकारी केंद्र सरकार को भी दी जा चुकी है।उन्होंने कहा कि ईएसआई की मदद से बनने वाला यह संस्थान जिला का सबसे बड़ा नर्सिंग कॉलेज होगा। डिप्टी सीएम ने यह जानकारी रविवार को गुरुग्राम जिला के अपने दौरे के दौरान गांव मानेसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दी। डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्तमान समय में मेडिकल क्षेत्र में बदलाव का दौर जारी है। ऐसे में आने वाले समय में यह नर्सिंग कॉलेज हमारी मातृशक्ति को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

Gurugram

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि पातली हाजीपुर में 140 एकड़ क्षेत्र में फ्लिपकार्ट कंपनी द्वारा एशिया का सबसे बड़ा वेयरहाउस बनाया जा रहा है। इससे गुरुग्राम व आसपास के क्षेत्र में हजारों लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा, वहीं अब तक विकास की यात्रा में पिछड़े कहे जाने वाले सोहना-मेवात क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी मोबाइल बैटरी की उत्पादन यूनिट स्थापित की जा रही है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने का काम किया है और इसके चलते मारुति कंपनी ने सोनीपत के खरखौदा में करीब 900 एकड़ में दुनिया का सबसे बड़ा गाड़ियां बनाने का प्लांट स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आज गुरुग्राम में आईटी क्षेत्र एक नया कीर्तिमान छू रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम मानेसर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था में शुरुआती दिक्कतें होती हैं लेकिन उसके सुखद परिणाम भविष्य में ही दिखाई देते हैं।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियों को निरंतर धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जहां 48 घंटे के भीतर किसानों को उनकी फसल बेचने की राशि का भुगतान किया जा रहा है। इसी तरह प्राकृतिक आपदा से फसलों को पहुंचे नुकसान की भरपाई भी एक महीने के भीतर की जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में किसानों का समूह यदि 25 एकड़ पर किसी उद्योग स्थापित करना चाहता है तो सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार निरन्तर धरातल पर कार्य करते हुए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायतों में मातृशक्ति को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का देने का काम किया है और इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हमारी महिला शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती के साथ काम रही हरियाणा सरकार ने इस दिशा में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेकर महिलाओं को भविष्य के सभी राशन डिपो का 33 प्रतिशत आवंटित करने का फैसला भी किया है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को गुरुग्राम में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संगठन की गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला परिषद की अध्यक्ष दीपाली चौधरी, जेजेपी जिला अध्यक्ष श्योचंद यादव, शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि राज राणा, पूर्व विधायक गंगाराम, पूर्व जिला पार्षद दीपचंद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+