'गुरु तेग बहादुर जी ने रास्ते में ठंड से कांपते गरीब बच्चे को अपने कपड़े कर दिए थे दान'

पानीपत, 25 अप्रैल 2022: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के द्वारा सर्वोच्च बलिदान और मानवता के प्रति खुद को समर्पित करना सदैव हमारे लिए प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक एकता के प्रति गुरु तेग बहादुर जी की बलिदानी एक मिसाल है और उनकी पांच पीढ़ियों के बलिदान को हमें सदैव याद रखना चाहिए। वे रविवार को पानीपत में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने पंजाबी भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन और कार्यक्रम में पहुंची संगत को प्रणाम किया।

guru tegh bahadur 400th birth anniversary

डिप्टी सीएम ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महान, त्यागी, महापुरुष थे और उन्होंने बचपन से लेकर अपने अंतिम क्षणों तक धार्मिक मजबूती व एकता के प्रति कार्य किया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने अपने बचपन में सर्दियों के दिनों में बीच रास्ते एक गरीब बच्चे को ठंड में कांपते हुए देखकर उसे अपने कपड़े दान कर दिए थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी के जीवन के लिए अपने जीवन को त्याग करना बड़ी बात हैं।

guru tegh bahadur 400th birth anniversary

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म परिवर्तन के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से होते हुए पटना तक धार्मिक एकता का संदेश दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब औरंगजेब के शासनकाल में धर्म परिवर्तन का जोर था तो उस समय मुगल शंहशाह के विरूद्ध कश्मीरी पंडितों का एक समूह गुरु तेग बहादुर जी मिला था, तब तेग बहादुर जी ने एक ही बात कही थी कि औरंगजेब पहले उनका धर्म परिवर्तन करके देखे फिर और लोगों का धर्म बदलें। उन्होंने कहा कि इस चेतावनी ने मुगल शंहशाह को हिला कर रख दिया था।

डिप्टी सीएम ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के तीन सहयोगी भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दयाला जी और खुद की बलिदानी के समय भी वे एक पल औरंगजेब के सामने नहीं झुके थे। दुष्यंत चौटाला ने गुरु तेग बहादुर के शीश के बदले अपने शीश का बलिदान करने वाले कुशाल सिंह दहिया जी को भी नमन किया और कहा कि हरियाणा के बेटे ने मुगल सैनिकों को गुरु तेग बहादुर जी के शीश की जगह अपना शीश देकर बलिदान दिया और आज सोनीपत की पावन धरा पर बढ़खालसा के नाम से यह स्थान पूजा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+