उत्तराखंड: 'प्रत्येक परिस्थिति में मजबूती के साथ खड़ी है सरकार', आपदा को लेकर सीएम धामी ने कही ये बात

उत्तराखंड में बारिश से होने वाले नुकसान और आपदा की स्थिति पर धामी सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं।

उत्तराखंड में बारिश से होने वाले नुकसान और आपदा की स्थिति पर धामी सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं। सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि हमारी सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, हम प्रत्येक परिस्थिति में प्रदेश के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Government stands firmly in every situation, CM PUSHKAR Dhami said this regarding the disaster

सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रुद्रप्रयाग के मद्महेश्वर घाटी में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। नानू में एक अस्थायी और वैकल्पिक हेलीपैड स्थापित किया गया है, जहां लोग पैदल पहुंच रहे हैं, इसके उपरांत उन्हें रांसी गांव पहुंचाया जा रहा है, जहां से वे सुरक्षित आगे बढ़ रहे हैं।

साथ ही जोशीमठ के हेलंग कस्बे में आवासीय भवन टूटने से लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम को राहत एवं बचाव के निर्देश दे दिए थे। जिसमें गंभीर घायलों के लिए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हमारी सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, हम प्रत्येक परिस्थिति में प्रदेश के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+