गरीब किसान-कमेरे वर्ग के कल्याण पर सरकार का पूरा जोर: दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत का नतीजा है कि आज जेजेपी में निरंतर नए साथी शामिल हो रहे है और पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है।

Governments full emphasis on the welfare of poor farmer class: Dushyant Chautala
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उन्होंने प्रदेशभर का दौरा किया है और 9 दिसंबर को भिवानी में होने वाली जेजेपी की रैली के प्रति आमजन, युवा, महिला और बुजुर्गों में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह तथा मिल रहे भारी जनसमर्थन से यह साबित है कि जेजेपी की भिवानी रैली भीड़ के लिहाज से ऐतिहासिक होगी और अपने ही पिछले रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ेगी। वे मंगलवार को नरवाना के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को रैली का न्यौता दे रहे थे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत का नतीजा है कि आज जेजेपी में निरंतर नए साथी शामिल हो रहे है और पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने इस रैली में भी कार्यकर्ताओं को भारी जनसमर्थन के साथ पहुंचने का निमंत्रण दिया।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है मौजूदा गठबंधन सरकार की किसान, गरीब और गांवों का उत्थान और कल्याण करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसान एवं ग्रामीणों को जनकल्याणकारी नीतियों का सीधा फायदा पहुंचाने की दिशा में हमारी सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए गए है, जिनके सकारात्मक परिणाम आ रहे है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसान हित में वर्तमान धान फसल की अदायगी सरकार द्वारा 12 हजार करोड़ रूपए की राशि 48 घंटे के हिसाब से केवल 45 दिन के अन्दर- अन्दर कर दी गई।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रामीण समस्याओं के जल्द समाधान के लिए सरकार ने ग्राम दर्शन पोर्टल इजाद किया है। इसके तहत आधार कार्ड युक्त कोई भी नागरिक निजी या सांझा समस्या सीधा इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से हमारी सरकार को तुरंत भेज सकता है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि पेयजल, बिजली आपूर्ति, सड़क मरम्मत, हाईवे पर अंडरपास, ग्रामीण क्षेत्रों में ई- लाइब्रेरी निर्माण की दिशा में भी निकट भविष्य में हमारी सरकार पुरजोर तरीके से योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+