केजरीवाल सरकार ने लॉन्च किया'वन दिल्ली' एप का लेटेस्ट वर्जन, मिलेंगी ये सुविधाएं

नई दिल्ली, दिल्ली सरकार ने 'वन दिल्ली' एप का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। दिल्लीवासियों को बसों की जानकारी रियलटाइम मिलेगी। लोग 'वन दिल्ली' एप के माध्यम से ई-टिकट और दैनिक पास खरीद सकते हैं। एप के जरिए 7300 से अधिक बसों, 500 से अधिक बस मार्गों, 2200 से अधिक ईवी चार्जर की लाइव ट्रैकिंग की जा सकेगी।

Government of Delhis launch of One Delhi App in Hindi

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के बाद अब दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में आज एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया। 'वन दिल्ली' एप के ज़रिये बसों की लाइव ट्रैकिंग, टिकट बुकिंग, डेली पास, फीडबैक, ईवी चार्जर्स से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यात्रियों से प्रतिक्रिया और शिकायतों को एप पर साझा करने का अनुरोध करता हूं ताकि हमें सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिल सके। डीडीसी उपाध्यक्ष जस्मिन शाह ने कहा कि मुझे खुशी है कि डीडीसी इस एप की अवधारणा से लेकर कार्यान्वयन तक की संपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा रही है।

एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस एप उपलब्ध

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन के उपाध्यक्ष जस्मिन शाह ने आज 'वन दिल्ली' एप के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है। लोगों द्वारा यात्रा के लिए बस इस्तेमाल नहीं करने का प्रमुख कारण बस मार्गों के बारे में जानकारी की कमी है। साथ ही ट्रैफिक जाम के कारण बसों के समय सारिणी में परिवर्तन भी एक कारण है।

बस रूट और बस स्टॉप की जानकारी- कोई भी व्यक्ति दिल्ली में 500 से अधिक बस मार्गों पर बसों की सभी जानकारी रियलटाइम में प्राप्त कर सकता है। साथ ही इस एप के द्वारा अपने निकटतम बस स्टॉप का पता भी लगा सकता है। ऑनलाइन टिकट- अपनी सीट पर बैठे-बैठे इस एप के ज़रिए ई-टिकट या दैनिक पास खरीदें और 10% की छूट ऑनलाइन बस टिकट पर पाएं। महिला यात्री एप के जरिए मुफ्त पिंक टिकट खरीद सकती हैं।

दिल्ली में 2200 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स में से अपने आस-पास के ईवी चार्जिंग पॉइंट्स का पता लगाएं। ईवी चार्जर्स की प्रति यूनिट रीयल-टाइम उपलब्धता और लागत का पता लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+