जी-20: विदेशी मेहमानों को बाजरे के बिस्किट और हरियाणा की इमरती पसंद आई

हरियाणा सरकार की मेजबानी से बैठक में पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि बेहद प्रभावित नजर आए। कनाडा, इटली, ऑस्ट्रिया, मॉरीशस, स्विटजरलैंड, इंडोनेशिया आदि देशों के प्रतिनिधियों ने हरियाणा की मेजबानी की खुलकर प्रशंसा की।

G 20 Foreign guests liked millet biscuits and Imarti of Haryana

जी-20 सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे विदेशी मेहमान हरियाणा की कला-संस्कृति और आतिथ्य सत्कार से काफी प्रभावित हैं। मेहमानों को रात्रि भोज में मोटे अनाज यानी बाजरे से बने बिस्कुट, हरियाणा की मशहूर केशर की खीर और फिरोजपुर झीरका की इमरती काफी पसंद आई। इसके अलावा देशी घी से बने व्यजंनों की भी खूब तारीफ की।

विदेशी मेहमानों के सम्मान में बुधवार रात को होटल लीला में मुख्यमंत्री ने रात्रिभोज पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए विशेष तौर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रात्रिभोज पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता का सुअवसर मिला है। यह हरियाणा के लिए भी गौरव की बात है कि गुरुग्राम में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित करने का मौका मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यहां पर होने वाले मंथन के साथ प्रदेश के महत्व वाले स्थानों, कला-संस्कृति, खान-पान आदि विविध पहलुओं से रू-ब-रू कराया जा रहा है। रात्रिभोज पर अंतरराष्ट्रीय मिलेट ईयर के तहत मेहमानों को मोटे अनाज से तैयार व्यंजन और प्रदेश के विभिन्न शहरों की खास मिठाइयां परोसी गईं।

तिलक लगाकर मेहमानों का अभिनंदन किया

रात्रिभोज में विदेशी मेहमानों का हरियाणा की परंपरा के अनुरूप तिलक लगाकर और पारंपरिक लोक गीत गाकर अभिनंदन किया गया। विदेशी मेहमानों को गोल्फ कार्ट से ए-डॉट सेंटर तक लाया गया। अतिथि देवो भव: की परंपरा के तहत लीला होटल से ए डॉट सेंटर तक विशेष सजावट की गई थी। सांस्कृतिक दलों ने मार्ग में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देते हुए प्रतिनिधियों को प्रदेश की कला-संस्कृति से रू-ब-रू कराया।

आतिथ्य सत्कार के कायल हुए मेहमान

हरियाणा सरकार की मेजबानी से बैठक में पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि बेहद प्रभावित नजर आए। कनाडा, इटली, ऑस्ट्रिया, मॉरीशस, स्विटजरलैंड, इंडोनेशिया आदि देशों के प्रतिनिधियों ने हरियाणा की मेजबानी और गुरुग्राम शहर की खुलकर प्रशंसा की। बैठक में शामिल कई प्रतिनिधि पहली बार भारत आए थे। उन्होंने यहां मिले सम्मान व सत्कार को अतुलनीय बताया। उन्होंने रात्रि भोज पर संवाद कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के व्यंजनों, कला-संस्कृति पर आधारित पेंटिंग की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+