Jodhpur Digifest: आखिरकार पूर्व पीएम राजीव गांधी का सपना पूरा हो रहा है: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 'राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी का इक्कीसवीं सदी का आईटी का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जयपुर के बाद जोधपुर डिजिफेस्ट में भी युवा उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और जॉब फेयर में उन्हें नौकरियां भी मिल रही हैं।'

युवाओं ने दिखाया भरपूर उत्साह
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि जॉब फेयर में करीब 270 कंपनियां आ चुकी हैं और 6 हजार से अधिक इंटरव्यू लिए गए। सैकड़ों लोगों का सलेक्शन भी हो चुका है। गहलोत ने कहा कि जयपुर के बाद जोधपुर डिजिफेस्ट में भी युवाओं ने भरपूर उत्साह दिखाया है। इनमें से कुछ नौजवानों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र भी सौंपे।
बड़ी संख्या में लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
जोधपुर के राजकीय पॉलिटेक्नीक कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय डिजिफेस्ट के पहले दिन जॉब फेयर और स्टार्टअप एक्सपो का सीएम गहलोत ने अवलोकन किया और कहा कि आज के दौर में ज्ञान ही शक्ति है। ज्ञान के मामले में हम दुनिया के विकसित देशों से पीछे नहीं। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक चलने वाले जोधपुर डिजिफेस्ट के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इससे प्रदेश के नागरिकों को बहुत बड़ा अवसर मिलेगा।
600 करोड़ की लागत से खुलेगी फिनटेक यूनिवर्सिटी
जोधपुर में डिजिफेस्ट जैसा बड़ा इवेंट हो रहा है। ई-मित्र को 20 वर्ष पहले उनके कार्यकाल में शुरू किया गया था। आज 600 तरह की सेवाएं इन केन्द्रों पर मिल रही है। धीरे-धीरे पूरी गवर्नेन्स सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications