'फासिस्ट सरकार ने केंद्र और राज्यों में आतंक मचाया हुआ हैं', सीएम गहलोत ने साधा बीजेपी पर निशाना
फासिस्ट सरकार केंद्र और राज्यों में आतंक मचाया हुए हैं, संविधान को धज्जियां उड़ रही हैं, इसका मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी में ही हिम्मत है।

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भाजपा पर तंज कसा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' ऐसे समय में हुई है, जिसकी आज जरूरत थी.मुद्दे वही है, देश में भाईचारा-प्रेम रहे, अमीरी-गरीबी की खाई न बढ़े.वर्तमान में मुद्दे है महंगाई और बेरोजगारी, इसपर ध्यान हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एकजुट रहेगी.चुनौती जो हमारे सामने है उसका मुकाबला करना है. गहलोत ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फासिस्ट सरकार केंद्र और राज्यों में आतंक मचाया हुए हैं, संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं, ये उचित निर्देशित में नहीं है.इसका मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी में ही हिम्मत है, नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति से सामना कर सकें.मुझे यकीन है कि इन तमाम चुनौतियों से मुकाबला करने में हम कामयाब होंगे।
सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा
इससे पहले भी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी वाले मसले पर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि 'क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस घटना से अनजान हैं? भारत की हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है. लोकतंत्र खतरे में है, कानून की हवा निकल गई है. वे (बीजेपी) आपातकाल के लिए इंदिरा गांधी को दोषी मानते हैं लेकिन वे जो कर रहे हैं वह आपातकाल से भी बदतर हैं."
'ये बेईमान लोग हैं, असामाजिक तत्व हैं'
इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भिवानी हत्याकांड पर कहा, "यह जो लफंडर टाइप के लोग हैं, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नाम से काम करते हैं. ये बेईमान लोग हैं, असामाजिक तत्व हैं. प्रधानमंत्री खुद चार साल पहले इन्हें असामाजिक तत्व कह चुके हैं. अगर पीएम बार-बार इस मामले पर बोलते तो यह नौबत नहीं आती."
वर्तमान की फासिस्ट सरकार ने आतंक मचा रखा है, संविधान को खतरे में डाल दिया है। यह देश हित में नहीं है।
— Congress (@INCIndia) February 25, 2023
आज राहुल गांधी जी ही नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सकते हैं। हमें यकीन है हम सब मिलकर इन तमाम चुनौतियों का सामना करेंगे।
: @ashokgehlot51 जी#CongressVoiceOfIndia pic.twitter.com/j893WKwOzu












Click it and Unblock the Notifications