तीन राज्यों के सीएम की मौजूदगी में किसान आंदोलन में जान देने वालों के परिवार को मिलेगी 3 लाख की मदद

चंडीगढ़, 21 मई: दिल्ली में चला किसान आंदोलन काफी बड़ा आंदोलन रहा और इस दौरान कई लोगों की मौत भी हुई। अब किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी। शहीद किसानों के परिवारों को 3 लाख रुपये दिए जाएंगे और यह आर्थिक मदद पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के 700 किसानों के परिवारों को दी जाएगी। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान मौजूद रहेंगे। तीनों मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में शहीद किसानों के परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी।

farmers protest farmers protest delhi farmers protest news farmers protest in punjab

बता दें कि तीन कृषि कानून को लेकर चले आंदोलन में सबसे अधिक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के किसानों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान कई किसानों की मौत भी हुई थी, हालांकि केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला ले लिया था। जिसके बाद से किसानों ने अपना आंदोलन बंद कर दिया था। अब हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के शहीद किसानों के परिवार को 3-3 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। सबसे पहले तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर ने एलान किया था कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसान परिवार को 3-3 लाख दिए जाएंगे।

हाल ही में पंजाब के किसानों ने अपनी कई मांगो को लेकर भगवंत मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। प्रदर्शनकारी किसानों ने चंडीगढ़ बोर्डर पर डेरा डालकर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरु किया था। इसके बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली सरकार ने किसानों की कई मांगों को मान लिया है, वहीं किसानों ने बुधवार को अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+