यमुना का घट रहा जलस्तर, दिल्ली सरकार ने ट्रकों के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटाई

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को भारी वाहनों को एंट्री को अनुमति दे दी है। इससे पहले बाढ़ की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ने की वजह से आई बाढ़ का पानी कम हो रहा है। यमुना नदी का जलस्तर घट रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने बड़ा निर्णय है। सरकार ने अब दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री पर लगी पाबंदी हटा दी है। दिल्ली में यमुना के पानी के घटने के साथ दिल्ली सरकार ने मालवाहक भारी वाहनों और ट्रकों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी को बुधवार से हटाने का फैसला किया है।

सरकार ने 13 जुलाई को यमुना के पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए एहतियात के तौर पर सिंघू बॉर्डर सहित चार सीमाओं पर आवश्यक वस्तुएं लाने वाले वाहनों को छोड़कर सभी भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Delhi govt lifts ban on entry of trucks

सरकार ने 17 जुलाई को प्रतिबंधों को आंशिक रूप से हटाने की घोषणा की थी, लेकिन उसने मंगलवार को प्रतिबंधों को पूरी तरह हटाने की घोषणा की। यमुना का जल स्तर मंगलवार शाम पांच बजे 205.43 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि, यह नदी अब भी खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर बह रही है।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर थोड़ा घटा है इस बीच आज दिल्ली में एक बाऱ फिर बारिश हुई है। दिल्ली के लाजपत नगर, साउथ दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश. सेंट्रल दिल्ली और दिल्ली सचिवालय के इलाके में मध्यम स्तर की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+