CM Hemant Soren के निर्देश पर रिम्स में हुआ जटिल ऑपरेशन, ट्यूमर की वजह से आंख निकल आई थी बाहर
न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ विकास ने बताया कि कई जगह इलाज के बाद भी महिला को राहत नहीं मिली। वह रिम्स आई तो उसे विभाग के डॉ प्रो सीबी सहाय की देखरेख में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

Ranchi: सिकिदिरी की रहने वाली 44 वर्षीया महिला फूलो देवी पिछले 6 साल से ट्यूमर से परेशान थी। रिम्स के चिकित्सकों ने जांच के दौरान पाया कि ट्यूमर आंख के पीछे ब्रेन के निचले हिस्से में है।
जिस वजह से एक आंख बाहर निकल आई और मरीज को देखने में काफी परेशानी हो रही थी। इलाज के लिए वह कई जगहों का चक्कर लगाते रही। लेकिन इलाज नहीं हो पाया। अंत में रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग डॉ प्रो सीबी सहाय की यूनिट में एडमिट हुई। जिसके बाद रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग और नेत्र विभाग की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया।
ट्यूमर आसपास फैल चुका था। न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ विकास ने बताया कि यह एक जटिल ऑपरेशन था। इस टीम में न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ प्रो सीबी सहाय और उनकी टीम के डॉ रोहित भारती, डॉ विकास कुमार, डॉ अशोक तथा नेत्र विभाग के डॉ सिंधु, डॉ जेनिफर शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications