आंध्र प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचे रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहन
आंध्र प्रदेश में पिछले वर्षों में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

कोरोना वायरस महामारी के बाद परिवारों को बढ़ते बजट की बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर गए हैं। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी यात्रियों को सस्ता विकल्प तलाशने के लिए मजबूर कर रही है।
पेट्रोल वाहनों की तुलना में मेंटेनेंस पर कम लागत और कम खर्च में ज्यादा चलने जैसे फायदों के साथ मौजूदा स्थिति में इलेक्ट्रिक वाहन एक मजबूत और किफायती विकल्प बन गए हैं। पालनाडू जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों, विशेषकर दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ रही, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी यात्री ईंधन की कीमतों को वहन करने में असमर्थ हैं।
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करने वाले सरकारी कर्मचारी के रामाराजू ने कहा, 'एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को केवल पेट्रोल खरीदने पर खर्च किए गए कुल धन से खरीदा जा सकता है। मुझे रोजाना 50 किमी का सफर करना पड़ता है। मुझे अकेले पेट्रोल के लिए प्रति माह 3,500 रुपये खर्च करने पड़ते थे, अब दो किलोवाट के इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने के लिए केवल 225 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अब, मैं उस बचत का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहन की ईएमआई का भुगतान करने के लिए कर रहा हूं।'
जिला सड़क परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्षों में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इलेक्ट्रिक वाहन कच्चे तेल पर कम निर्भरता, बेहतर वायु गुणवत्ता और कई मामलों में बेहतर हैं।
अधिकारियों ने बताया, 'इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की संख्या एक साल पहले सैकड़ों में थी, लेकिन अब ये संख्या 25000 के पार पहुंच गई है। इसके अलावा, जिन यात्रियों ने पहले से ही एक पेट्रोल से चलने वाला दोपहिया वाहन खरीदा है, वे रेट्रोफिटिंग करके इलेक्ट्रिक पर स्विच कर रहे हैं। NREDCAP चौपहिया वाहनों को चार्ज करने की सुविधा के लिए अधिक इलेक्ट्रिक चार्जिंग केंद्र स्थापित करने की भी योजना बना रहा है। विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां अब लोगों को विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार के मॉडल और रंग पेश कर रही हैं।'












Click it and Unblock the Notifications