डीघल गांव में साईं सेंटर लाने का रहेगा प्रयास: दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे चाहते हैं कि गांव डीघल में हैंडबॉल का सांई सेंटर बने। गांव डीघल में साईं सेंटर के लिए वे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मिलेंगे।

Efforts will be made to bring Sai Center in Dighal village: Dushyant Chautala

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गामीणों ने डीघल गांव जैसे ग्रामीण आँचल में हैंडबॉल का सिंथेटिक मैदान बनाकर खिलाड़ियों को सुविधा ही नहीं बल्कि युवा पीढ़ी के लिए हैंडबॉल की फैक्टरी लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जिस लगन के साथ हैंडबॉल का परिसर तैयार किया है, युवा पीढ़ी को इस मैदान से खेल का भविष्य मिलेगा, साथ ही खिलाड़ियों को देश और दुनिया में जाने का बेहतरीन अवसर भी देगा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे चाहते हैं कि गांव डीघल में हैंडबॉल का सांई सेंटर बने। गांव डीघल में साईं सेंटर के लिए वे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मिलेंगे ताकि यहां खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलें। बुधवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला झज्जर जिले के गांव डीघल में 34वें फेडरेशन कप नैशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेलों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खेल भविष्य को मजबूती प्रदान करते है। खेल में हार-जीत होती रहती है लेकिन खेल को मन लगाकर खेलना चाहिए, खिलाड़ी को अवश्य सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांव में बाहर से आए खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ग्रामीण खिलाड़ियों की मेहमान बाजी में कमी न रहने दें। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में जी-20 देशों का डेलिगेशन आया हुआ है, जिन्हें हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराया जा रहा है, ऐसे में ग्रामीण विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों को भी हरियाणवी सभ्यता और संस्कृति से रूबरू कराए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा देशभर में खेलों का हब बन चुका है। प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बलबूते पर देश विदेशों में हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा चैंपियनशिप में प्राप्त अनुभव उनके भविष्य के प्रयासों में मदद करेगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रही है, जिससे बेहतर खिलाड़ी तैयार हो सकें। इस नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में महिला और पुरूष वर्ग में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, तेलेंगाना, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, सीआरपीएफ सीआई एसएफ सहित कई राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+