आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी के साथ MoU साइन करेंगे अफ्रीकी देश टोगो के शिक्षा मंत्री

अफ्रीकी देश टोगो के शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ वटेबा ने साझा किया कि उनका उद्देश्य आईटी, इनक्यूबेशन, कौशल विकास, कृषि और अंतरिक्ष जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करना है इसीलिए वो आंध्र विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) sign करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में काम करेंगे।

Togo minister

आंध्र विश्वविद्यालय ने भारतीय राजदूत की उपस्थिति में घोषणा की है कि उन्होंने सभी पाठ्यक्रमों अर्थात इंजीनियरिंग, फार्मेसी, में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के लिए भारतीय स्व-वित्त छात्रों के समान सभी अफ्रीकी छात्रों के लिए शिक्षण शुल्क संरचना को कम कर दिया है। आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीवीजीडी प्रसाद रेड्डी ने बताया कि इस सहयोग से छात्रों को टोगो के बाजार तक पहुंच मिलेगी जो उनके लिए बहुत अच्छा होगा।

टोगो ने बताया की वे भारत के साथ एक मजबूत संबंध बनाना चाहते हैं ताकि यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र अपने विकास में योगदान दे सकें। टोगो में भारतीय राजदूत संजीव टंडन ने हाल ही में टोगो की राजधानी लोम में आयोजित एक शिक्षा मेले में भाग लिया था। रेड्डी ने बताया की भारतीय संस्थानों में शिक्षा और अनुसंधान के अवसरों की व्याख्या करने के लिए एयू टीम भी दूतावास की टीम में शामिल हुई। रेड्डी ने यह भी कहा कि वे प्रोफेसर वटेबा को विश्वविद्यालय के मानव आनुवंशिकी विभाग में एमेरिटस प्रोफेसर के रूप में भी नियुक्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने ये भी कहा की, वे आंध्र विश्वविद्यालय से शिक्षकों को टोगो जाने में रुचि रखते हैं, इसलिए यह न केवल छात्रों का आदान-प्रदान होगा, बल्कि संकाय और विद्वानों का भी आदान-प्रदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+