पंजाब के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, मान सरकार ने उठाया ये कदम
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अप्रैल के अंत तक यूनिफॉर्म मुहैया करा दी जाएगी।

चंडीगढ़: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अप्रैल के अंत तक प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म मुहैया करा दी जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में एक और पहल करने जा रही है। अकादमिक किताबों के बाद अब स्कूल यूनिफॉर्म की बारी है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अप्रैल के अंत तक सरकारी स्कूलों में स्कूल यूनिफॉर्म उपलब्ध हो जाएगी, जो पिछली सरकारों में नवंबर/दिसंबर तक भी नहीं मिलती थी। उनकी सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विशेष कार्य कर रही है और सरकारी स्कूलों को बढ़िया बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है।












Click it and Unblock the Notifications