दुष्यंत चौटाला विभिन्न सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 25 जून को सोनीपत, 26 जून को उचाना और 27 जून को हांसी व नारनौंद के दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान विभिन्न सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम 25 जून को सोनीपत जिले में गोहाना में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह, खानपुर में जनसभा, चिटाना में जनसभा, हुल्लाहेड़ी, ठसका महरा में जनसभा, खंदराई में जनसभा के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे।

26 जून को वे उचाना हलके में गांव कहसून, भोसला, कालता, रोज खेड़ा, पालवां, खरकभूरा, घसो खुर्द, घसो कलां, काकडोद, मखंड और भोंगरा का दौरा करेंगे। वहीं 27 जून को डिप्टी सीएम हांसी और नारनौंद हलके में गांव घिराए, सुल्तानपुर, ढढेरी, रामायण, मैहंदा, खरकड़ा, थुराना, पेटवाड और उगालन में जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications