कांग्रेस से जनता का आज पूरी तरह उठा चुका है विश्वास, दुष्यंत चौटाला ने जींद में कहा
Haryana News: हरियाणा की खट्टर सरकार ने जींद में विकास कार्यों की गति दी है। जींद में बड़ा मेडिकल कॉलेज लगभग बनकर तैयार हो चुका है और जींद को एक्सप्रेस वे से भी जुड़ रहा है। ये बात हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कही।
इस दौरान उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला भी बोला। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जींद के साथ भेदभाव किया था। कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में रोहतक का बॉर्डर क्रॉस होते ही जींद में विकास कार्य रुक जाते थे।

जींद के साथ ऐसा भेदभाव क्यूं किया गया, इसका जवाब भूपेंद्र हुड्डा को देना चाहिए। मीडिया द्वारा पूछे गए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा चार डिप्टी सीएम बनाने के बयान के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने का सबको अधिकार है।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट 14 लोगों की होती है और मुख्यमंत्री अगर चाहे तो 13 को डिप्टी सीएम बना दें। उन्होंने कहा कि आज जनता का कांग्रेस से पूरी तरह विश्वास उठ चुका है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इन चुनावों के नतीजे आगामी लोकसभा चुनाव को निश्चित रूप से प्रभावित करेंगे।
बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह द्वारा बीजेपी-जेजेपी गठबंधन पर उठाए सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह जो निर्णय लेंगे वो उनकी राजनीति सोच हो सकती है लेकिन गठबंधन सरकार मजबूती के साथ प्रदेश को उन्नति के पथ पर लेकर जा रही है और गठबंधन सरकार ने यह चार साल में करके दिखाया है।
वहीं राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि नवरात्रों में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला से विचार-विमर्श करके जेजेपी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को उचाना के गांव मंगलपुर में वरिष्ठ पत्रकार बलदेव कृष्ण शर्मा के पिता के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications