'मुंह न खुलवाएं, बातें ढकी रहने दें', भगवंत मान ने चरणजीत सिंह चन्नी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

भगवंत मान ने चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नौकरी के एवज में 2 करोड़ रुपये लिया था।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर खिलाड़ी से नौकरी की एवज में 2 करोड़ रुपए मांगने के लगाए आरोप के बाद राजनीति गर्मा गई है। मुख्यमंत्री के आरोप के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास कर अपनी सफाई दी।

चन्नी ने कहा कि उन्होंने किसी से भी न तो सीधे और न ही अपने रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी या बदलियों के लिए पैसे नहीं लिए। भगवंत मान की सारी बातें झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई हैं।

इस पर भगवंत मान ने चन्नी को सलाह देते हुए कहा कि वह उनका मुंह न खुलवाएं। सारी बातों को ढकी रहने दें। धर्मशाला मैच के दौरान एक खिलाड़ी जिसका वह नाम नहीं बताएंगे ने कहा था कि चन्नी ने नौकरी के लिए उसे अपने भांजे हनी के पास भेजा था। हनी ने नौकरी के लिए 2 करोड़ मांगे थे।

भगवंत मान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पहले अपने भतीजे और भांजों के साथ जाकर बात कर लें। उनसे पूछ लें किसने पैसे मांगे थे, उसके बाद जवाब दें। बात को ढकी रहने दें तो बेहतर नहीं तो 3-4 दिन में खिलाड़ी को भी पेश कर देंगे। साथ इस मामले की जांच करवाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अंगुलियों इशारा करते हुए कहा कि 2-2 का क्या मतलब होता है जांच में सब साफ हो जाएगा। उन्हें टीआरपी की जरूरत नहीं है। वह पहले क्यों नहीं बोले। अब बोले हैं तो धर्मशाला में उन्हें जो खिलाड़ियों ने बताया वह सच्चाई बोली है। भगवंत मान ने कमेंट करते हुए कहा कि यदि रिश्तेदारों पर कंट्रोल होता को करोड़ों रुपए उनके घरों से न मिलते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+