भारी बारिश के बावजूद तेलंगाना के खेतों में लहलहाईं फसलें, सरकार की कोशिश लाई रंग
आदिलाबाद के जिला कलेक्टर सिकता पटनायक ने कहा कि 2022 में दक्षिण-पश्चिम मानसून के तहत पूरे तेलंगाना में भारी बारिश हुई और जुलाई में भारी बारिश की वजह से खड़ी फसलें जलमग्न हो गई थी।

तेलंगाना सरकार ने कहा है कि विशेष कृषि पद्धतियों को अपनाने के कारण बारिश के बावजूद फसलों का कायाकल्प हुआ है। उच्च न्यायालय में दायर एक हलफनामे में राज्य सरकार ने यह भी कहा कि वह सभी कृषि भूमि मालिकों को रायथु बंधु के रूप में निवेश सहायता प्रदान करती है और मृत किसानों के परिवारों को रायथु बीमा योजना का लाभ देती है।
आदिलाबाद के जिला कलेक्टर सिकता पटनायक ने कहा कि 2022 में दक्षिण-पश्चिम मानसून के तहत पूरे तेलंगाना में भारी बारिश हुई और जुलाई में भारी बारिश की वजह से खड़ी फसलें जलमग्न हो गई थी।
सिकता पटनायक ने कहा, 'इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और किसानों को नुकसान को कम करने के लिए बाढ़ वाले खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी और यूरिया, कीटनाशकों और कवकनाशी के छिड़काव जैसे उपाय करने के लिए निर्देश दिए। भारी बारिश के बावजूद इस तरह के कृषि सुधारों को अपनाने के कारण, अधिकांश फसलें बहाल हो गईं।'
सिकता पटनायक ने आगे बताया, 'तेलंगाना सरकार किसानों के बकाया फसल ऋण को माफ कर रही है और किसानों को हर मौसम में बैंकों के माध्यम से समय पर फसली ऋण देने की व्यवस्था कर रही है।'












Click it and Unblock the Notifications